• Home
  • Search
  • सहायक आचार्य(तदर्थ),संस्कृत विभाग, स्कूल ऑफ़ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
  • https://doi.org/10.29121/shodhkosh.v4.i1.2023.5129Copy DOI Icon

सहायक आचार्य(तदर्थ),संस्कृत विभाग, स्कूल ऑफ़ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

Show More
  • Abstract
  • Literature Map
  • Similar Papers
Abstract

उत्सवों की भूमि भारत में ‘नवसंवत्सर अभिनन्दन’ का विशेष महत्त्व है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को वर्ष प्रतिपदा अथवा युगादि के नाम से भी मनाया जाता है। वास्तव में सभी पर्व-उत्सव भारतीय सांस्कृतिक निधि के परिचायक हैं। ये वस्तुतः ऐतिहासिक घटनाओं की पुनःस्मृति के प्रतीक हैं, जिससे संस्कृतिगत परम्पराओं के प्रति चेतना का भाव तो जागृत होता ही है, साथ ही उत्सवों के प्रति आस्था, विश्वास एवं सम्मान की भावना और अधिक पुष्ट होती है। हिन्दू नवसंवत्सर या नववर्ष के प्रारम्भ के विषय में भी वैदिक युग से स्वीकृत कालगणना के विविध सिद्धान्त एवं भारतीय इतिहास के पटल पर घटित अनेक घटनाओं का उल्लेख आता है। यथा—पितामह ब्रह्मा ने सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से किया था, वर्तमान कलियुग का प्रारम्भ भी इसी दिन को माना जाता है। नवरात्ररम्भ, नए पंचांगके आरम्भ आदि कई अन्य रूपों में यह परिलक्षित होता है।

Cactus Communications logo

Copyright 2026 Cactus Communications. All rights reserved.